गिरडीह, अप्रैल 30 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह निवासी 83 वर्षीय लीलो सिंह बरात में शामिल होने के बाद से लापता हैं। यह घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता गांव की बताई जा रही है, जहां वे 28 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस संबंध में गिरिडीह जिले के ताराटांड़ निवासी जयंती देवी पति किशोर सिंह ने गुरुवार को हीरोडीह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पिता लीलो सिंह हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता निवासी राजकुमार सिंह के यहां 28 अप्रैल को बारात में गए थे, लेकिन उसी दिन से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश ...