देवघर, फरवरी 10 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। चौधरीडीह में सगे भाई द्वारा ट्रक चढ़ाकर भाई की हत्या मामले में देवीपुर पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह निवासी वादिनी इंदु कुमारी, उम्र- 23 वर्ष, पति- बिड्ड कुमार जायसवाल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त संजीत प्रसाद जायसवाल, पिता- रामचंद्र प्रसाद जायसवाल के विरूद्ध जान-बूझकर ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-03-एपी-3634 से बंदगारी मोड़ स्थित चौधरी ढाबा के पास पति बिट्टू कुमार जायसवाल की कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। घटना को लेकर देवीपुर थाना कांड संख्या- 130/2025, दिनांक 20.10.2025 दर्ज कराया गया था। अभियुक्त संजीत प्रसाद जायसवाल काफी दिनों से फरार चल रहा था। देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने गुप्त सूच...