देवघर, जून 19 -- देवीपुर थाना क्षेत्र के पेशारपुर जंगल के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की जानकारी देवीपुर थाना के अमैयासार गांव निवासी चांदनी कुमारी ने बताया कि उसके पति सुभाष कुमार मंडल उर्फ टिंकू मंडल स्टेज शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का कार्य करते थे। 17 जून की शाम करीब 7 बजे अपनी अपाचे मोटरसाइकिल संख्या- जेएच-15-एएन-7681 से कार्यक्रम में शामिल होने देवघर गए थे। बताया गया है कि 18 जून की रात करीब 2:41 बजे सुभाष ने पत्नी को मोबाइल कर बताया था क...