देवघर, मार्च 10 -- देवघर प्रतिनिधि सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव निवासी 52 वर्षीय विष्णु गुप्ता है। मृतक के परिजन के अनुसार सोमवार देर रात विष्णु गुप्ता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि यह सामान्य बीमारी का मामला नहीं लग रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी था, लेकिन मंगलवार अहले सुबह इलाज के दौरान उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई और कुछ देर में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.