देवघर, जनवरी 29 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर पुलिस ने लूटपाट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी हो कि मुन्द्रिका कुमार, पिता- स्व. लखन राम, ग्राम- थाना लक्ष्मीपुर, जिला- जमुई, बिहार के आवेदन के आधार पर देवीपुर थाना कांड संख्या- 166/2023, दिनांक 10.12.2023 के अभियुक्त अरविन्द यादव, पिता- बाबु यादव, डाक्टर यादव, पिता- रामदेव यादव, विकाश कुमार, पिता- लखन यादव, राजेश यादव, पिता- बुनो यादव सभी ग्राम लम्बा, थाना देवीपुर के विरुद्ध मार्ग अवरुद्ध कर वादी समेत अन्य गाड़ी चालक के साथ लूटपाट के आरोप में केस दर्ज हुआ था। दो वर्षों से डाक्टर यादव, राजेश कुमार यादव उर्फ राजेश यादव फरार रह रहे थे। मंगलवार को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने अभियुक्त डाक्टर यादव उम्र 28 वर्ष...