देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को देवीपुर प्रखंड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी देवीपुर, थाना प्रभारी देवीपुर के साथ-साथ प्रखंड स्तर के अधिकारियों व विभिन्न कर्मियों द्वारा रक्तदान कर जिलेवासियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं देवीपुर अंचलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करके न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है, बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है। कहा कि कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जाएगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के बाद कुछ समय में ही हमारे शरीर में दिए गए रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.