देवघर, अप्रैल 1 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में बिहार पुलिस ने छापेमारी कर एक अपहृता की बरामदगी के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। लड़की नाबालिग बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि बहादुरपुर निवासी धनराज दास का पुत्र बाबू दास बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत पेलवा गांव से एक लड़की को प्रेम प्रसंग में भगाकर घर ले आया था। लड़की के परिजनों ने 21 मार्च को लड़की के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद अपहरण की शिकायत की थी। उस आधार पर चांदन थाना में केस संख्या- 26/26 दिनांक 22.3.26 दर्ज का छानबीन शुरू की गयी थी। वहीं दूसरी ओर लड़का ने परिजनों के सहयोग से लड़की से आनन-फानन में अपने घर में ही शादी कर ली। चांदन थाना के एसआई रवि कुमार ने तकनिकी सहयोग से अपने साथ एएसआई चंद्रधारी कुमार सहित दो महिला ...