देवघर, जनवरी 7 -- देवीपुर प्रतिनिधि रेल मंत्रालय ओर से शंकरपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित किया गया है। इसके तहत दो मंजिला भवन निर्माण कर उसमें कई कमरे, हॉल निर्माण के साथ वहां पेयजल, चार्जिंग पॉइंट, शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। उद्घाटन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के हाथों गत 22 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे शंकरपुर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सांसद ने उद्घाटन के दिन कहा था कि यह यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। वहीं रेलवे की ओर से उद्घाटन के छह माह बाद भी हॉल को यात्रियों के लिए नहीं खोकर लगातार बंद रखा जा रहा है। इससे आमयात्री विश्राम या इंतजार के लिए वहां लगी कुर्सियां, पेयजल, चार्जिंग पॉइंट, शौचालय आदि का उपयोग नहीं कर पाते हैं। देवघर एम्स मे...