देवघर, अप्रैल 9 -- देवीपुर प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुंडी ग्राम अवस्थित दो घरों में बुधवार रात लाखों की चोरी कर ली गई। इसको लेकर पीड़िता ने देवीपुर थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता चिंता देवी, पति - क्रांति पोद्दार ने आवेदन में जिक्र किया है कि उसके और पड़ोसी गोपाल कुमार पंडित, पिता- मोती पंडित अस्थायी निवासी झुंडी के घर 8 अप्रैल की मध्य रात्रि मेन गेट व कमरों का ताला तोड़कर आलमीरा तोड़‌कर 2 किलो चांदी और 2 भर सोना चोरी कर ले गये। देवर के कमरा से बक्सा तोड़कर 7 किलो चांदी और 2 भर सोना की चोरी कर ली गयी। बताया गया है कि पीड़िता की ज्वेलर्स दुकान व कारोबार है। कहा है कि पड़ोसी गोपाल कुमार पंडित के घर से नगद 28 हजार, चांदी की पायल करीब 12 बारह भर और एक नया फ्रीज चोरी कर ली गयी। पीड़िता ने बताया है कि करीब 20 लाख रुपए की चांदी व सोना ...