देवघर, अप्रैल 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थानांतर्गत पहाड़तल्ली गांव निवासी 18 वर्षीया छात्रा तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है। पीड़ित परिवार की ओर से घटना के बाबत थाने में शिकायत करते हुए पुलिस से छात्रा को खोजने की गुहार लगायी गयी है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया है कि छात्रा 4 अप्रैल 2026 की सुबह स्कूल जाने के नाम पर मधुपुर के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर न्याय और छात्रा की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...