देवघर, जनवरी 13 -- देवीपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर मोड़ स्थित ग्रीन कॉलेज परिसर में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. राजन कुमार ओझा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रीन कॉलेज के स्किल अप परियोजना के प्रशिक्षुओं का व्यापार प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार तैयार करना था, जिससे उनके व्यापार को एक नई दिशा मिल सके। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा कुल 13 ट्रेड का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया। युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व अतिथियों द्वारा भाषण दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला के देवीपुर, मधुपुर, देवघर प्रखंड एवं गिरिडीह जिला के बेंगाब...