देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मटकिरा, आमडीहा में छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार और बेची जा रही देशी महुआ शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार देवीपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अभय कुमार पांडेय 25 नवंबर को सशस्त्र बल के आरक्षी विक्रम पासवान और वीरेंद्र यादव के साथ दिवा-गश्ती और कांड अनुसंधान के लिए निकले थे। उसी दौरान मथुरापुर के पास सूचना मिली कि मटकिरा, आमडीहा निवासी सुनील हांसदा अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाकर बेचता है। मौके पर शराब पीकर कई लोग राहगीरों के साथ गाली-ग्लौज व हल्ला-गुल्ला कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। सूचन...