बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में शनिवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ईद के मौके पर हुई इस वारदात से इलाके में तनाव बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला देवीपुरा निवासी ओमान शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ले में ही मौजूद था। उसी दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा और रंजिश के चलते ओमान की कमर के पास पीछे से चाकू घोंप दिया। ओमान के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में उसके साथी जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने शरीर में फंसे चाकू को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक...