देवघर, जनवरी 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:15 बजे देवीपुर चौक के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार मंडल सशस्त्र बल के जवानों आरक्षी विक्रम पासवान एवं मोहन कुमार के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। गश्ती के क्रम में देवीपुर चौक पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान देवघर की ओर से देवीपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने वाहन की गति तेज कर भागने का प्रयास क...