बलरामपुर, मार्च 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में लगने वाले प्रसिद्ध एक माह के मेले को लेकर बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले मेले में श्रद्धालुओं और व्यापारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर व नीचे झूल रहे तारों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मंदिर और मेला परिसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम को आठ-आठ घंटे की ड्यूटी दी गई है, ताकि किसी भी तरह की खराबी होने पर तुरंत उसे ठीक किया जा सके। मंदिर क्षेत्र के लिए अलग से विद्युत फीडर भी बनाया गया है, जिससे आपूर्ति सुचारू बनी रहे। मेले के दौरान सर्कस, झूले, मौत का कुआं, खेल-तमाशे और दुकानों की सजावट के ...