बलरामपुर, जुलाई 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आषाढ़ माह के आगमन के साथ ही सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा ऐतिहासिक 'गुड़-धनिया' मेला शुरू हो गया है। इस बार आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी और सोमवार के विशेष संयोग के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा नेपाल और थारू जनजाति क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मां पाटेश्वरी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले की सबसे बड़ी विशेषता पारंपरिक ढंग से प्रसाद तैयार करने की परंपरा है। श्रद्धालु मिट्टी के बर्तन (भार) में चना और गेहूं भूनकर उसमें गुड़ मिलाते हैं और 'गुड़-धनिया' का विशेष प्रसाद तैयार कर मां पाटेश्वरी को अर्पित करते हैं। मान्यता है कि नई फसल का पहला भोग माता को चढ़ाने से खेतों में भरपूर पै...