पाकुड़, मार्च 5 -- आध्यात्मिक भक्ति और उल्लास के साथ महेशपुर प्रखंड के देवीनगर ग्राम स्थित ऊपर टोला में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। गुरुवार को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरा क्षेत्र जय बजरंगबली के उद्घोष से गुंजायमान रहा। अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा रही। पंडित रामजी पांडे एवं मनोज पांडे के सानिध्य में मुख्य यजमान अनिल भगत ने सपरिवार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात देवीनगर के ऐतिहासिक सोरोबोरो तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इस शोभायात्रा में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान के दौरान पंडितों द्वारा शुद्ध बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्रियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.