चम्पावत, अप्रैल 2 -- देवीधुरा के शिव शक्ति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि पाटी के ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कृष्णा चन्द्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह बिष्ट, प्रधनाचार्य बृजमोहन जोशी, प्रधान दीपक सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, प्रकाश मेहरा, ईश्वर सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, चन्दन सिंह, दीपक राणा, नैन सिंह बिष्ट, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...