कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- दोआबा के देवीगंज बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारी वाहनों को अब बाईपास से होकर गुजरना होगा। इससे हादसों का खतरा कम होगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पुलिस ने बाईपास पर बाजार मोड़ के समीप बैरिकेडिंग कर दी है। देवीगंज बाजार में जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। जाम के कारण हादसों का खतरा बना रहता था। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ही देवीगंज में तीन करोड़ की लागत से बाईपास का निर्माण कराया गया है। बाईपास बनकर तैयार हो गया, इसके बाद भी कई वाहन बाजार से होकर गुजरते थे। लोगों ने इसकी शिकायत कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह से की तो उन्होंने। बुधवार को सुबह बाईपास पर बाजार मोड़ के समीप बैरिकेडिंग करवा दी। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई। उनका काम वाहनों को बाजार की तरफ जाने ...