बलिया, मार्च 3 -- बलिया। शहर के ओवरब्रिज के नीचे कुछ दिनों पहले बामद अज्ञात व्यक्ति के शव का मंगलवार को देव सेवा समिति की ओर संचालित देवाश्रम संस्था के द्वारा महावीर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए देवाश्रम के जिला संरक्षक डा. कुंवर अरुण सिंह ने बतया कि कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शव के पोस्टमार्टम करने के बाद संस्था को सौंप दिया था। इसके बाद विधि-विधान से अंत्येष्टी की गयी। मुखाग्नि संस्था के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने दिया। अंतिम संस्कार का खर्च शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी दीपक सिंह ने वहन किया। इस दौरान बालेश्वर प्रसाद, दीप नारायण सिंह, अनिल प्रताप, नारायण सिंह उर्फ़ भगत, गणेश प्रसाद, अशोक वर्मा, संतोष पासवान, प्रीतम राजभर, महाजन गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...