मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ। थाना हलधरपुर पुलिस ने एक हिन्दू पुरुष के शव की पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया था। देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर से शव यात्रा निकाली गई। जो सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट शमशान पहुंची। जहां देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पीएन सिंह ने मुखाग्नि दी। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च भाजपा के वरिष्ठ नेता व सहकारी संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रैकवार ने वहन किया। शवयात्रा में रामनाथ राम, नारद भारती, दयाराम यादव, मालक यादव, श्रीनाथ आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मूर्ति तोड़ने की जांच कराकर कार्रवाई की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...