पौड़ी, दिसम्बर 20 -- देवाल बाजार में अक्कसर वाहनों के जाम से व्यापारी व आम नागरिक परेशान हैं। जिससे आवश्यक सेवा में लगे वाहन भी घटों जाम में फंस रहे हैं। बाजार में वाहन आड़े-तिरछे लगने से यह समस्या उतपन्न हो रही है। साथ ही बाजार में पुलिस व्यवस्था नहीं होने जाम की समस्या गंभीर बनी है। व्यापार संघ देवाल ने पुलिस प्रशासन से जाम के झाम से निजात दिलाने की मांग उठाई है। व्यापार संघ के जिला मंत्री केदार दत्त मिश्रा व व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्र सिंह, हेम चन्द्र मिश्रा, प्रकाश परिहार ने कहा कि वाहन पाकिंग में खड़ा नहीं होने से बाजार में आए दिन जाम लगने से व्यापारी सहित आम राहगिरों को पेरशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए बाजार में पुलिस की तैनाती की मांग उठाई है। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि व्यापार संघ क...