हजारीबाग, सितम्बर 7 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देवानंद प्रसाद को रामगढ़ के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय कांग्रेसियों ने इस बात के लिए प्रदेश संगठन के आला अधिकारियों विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा राष्ट्रीय महासचिव अंबा प्रसाद का आभार जताया। लोगों का मानना है देवानंद के नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनेगी तथा जनहित के मुद्दों को जोर से उठाया जाएगा और उसका निदान किया जाएगा। इस संबंध में संगठन के महासचिव सुनीत शर्मा ने एक चिट्ठी जारी का रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ममता देवी को भी सूचित किया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कांग्रेस पतरातू प्रखंड अध्यक्ष बने देवानंद प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...