भभुआ, फरवरी 15 -- पेज चार की खबर महाशिवरात्रि देवाधिदेव महादेव की बरात में शामिल हुए शहर के नर-नारी राजेंद्र सरोवर के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकली शिवजी की बारात नगर भ्रमण करते हुए देवी मंदिर रोड से पहुंची राजेंद्र सरोवर, संपन्न हुआ विवाह भभुआ, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की बरात रविवार को शहर के राजेंद्र सरोवर के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से निकली। बारात में शहर के सैकड़ों नर-नारी शरीक हुए। बारात में नाचते-गाते, झूमते लोग शहर के मुख्य मार्ग से जा रहे थे। महादेव की प्रतिमा को वाहन पर रखकर ढोल-नगाड़े के साथ भक्त लेकर चल रहे थे। राजेंद्र सरोवर से चलकर एकता चौक पर पहुंचने के बाद महिला भक्तों ने मांगलिक गीत गाए। बारात कचहरी रोड होते हुए जयप्रकाश चौक से अखलासपुर रोड स्थित देवी मंदिर के पास पहुंची।...