गुमला, अप्रैल 9 -- घाघरा। प्रखंड के देवाकी बाबाधाम परिसर में गुरूवार को अहीर सेना प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई।संगठन मंत्री विनय गोप ने कहा कि समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुटता जरूरी है और हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ना होगा। कोषाध्यक्ष चंदन कुमार गोप ने परिवार पंजीकरण और जातिगत जनगणना के मुद्दे को उठाते हुए इसे समाज के सही प्रतिनिधित्व के लिए आवश्यक बताया। मीडिया प्रभारी अरविंद यादव ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने और कुरीतियों को दूर करने की अपील की। वहीं गुमला प्रखंड अध्यक्ष बुधराम गोप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की ताकत है और हर गांव तक संगठन के उद्देश्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.