पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। देवहा नदी पर बनाए गए लकड़ी के पुल के किनारे ग्रामीण का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गुरुवार सुबह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा में देवहा नदी पर बने लकड़ी के पुल के समीप नदी में एक युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव देखकर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हिमकरनपुर निवासी 40 वर्षीय जीशाचरण पुत्र रामचरण के रूप में हुई है। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक बुधवार सुबह नौ बजे घर से मजदूरी करने पीलीभीत जाने की बात कहकर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.