चाईबासा, जून 29 -- गुवा। देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का साही स्नान श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सात पवित्र जलाशयों से लाए गए पवित्र जल से तीनों विग्रहों का महाअभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और स्नान अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति ने बताया कि शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दाड़िसाई नवकुंज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का म...