सहारनपुर, अगस्त 24 -- नकुड़, संवाददाता। गांव साल्हापुर में देवस्थान की जमीन के बंटवारे और पूजा को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। बताया गया कि परिवार के खेत में देवस्थान बना हुआ है। उसकी भूमि के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में एक पक्ष के मेघराज, अमित, सुमित और नीटू तथा दूसरे पक्ष के सुखबीर, ...