हरिद्वार, मई 3 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की। शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और शौर्य दीवार पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित यज्ञीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति के लिए आहुतियां दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा शांतिकुंज आधुनिक शिक्षा एवं प...