देवघर, मई 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवसंघ नेशनल स्कूल देवघर में शनिवार को आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया गया। जो आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह देवसंघ सेवा प्रतिष्ठान के विशिष्ट सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिनमें अध्यक्ष प्रो.डॉ.सुदीप रंजन घोष, संस्थापक सदस्य देबासिस दत्ता, रुबी दत्ता, उपाध्यक्ष असीम कुमार चटर्जी, कोषाध्यक्ष प्रणब कुमार दत्ता, सचिव सिद्धनाथ सिंह, सहायक सचिव प्रो.डॉ.सुरुपा बसु, प्रो.डॉ.मंजोरी मित्रा, सदस्य संदीप कुमार कायन, प्रतिष्ठान के अकेडमिक एडवाइजर प्रो.डॉ.तापस घोषाल शमिल थे।

उद्घाटन समारोह मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि संस्थान ने पहले ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधाओं की शुरुआत कर दी थी और अब इस उन...