नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Ekadashi ke din tulsi ke upay: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का खास महत्व है। इस बार देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026, शनिवार को है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। यह व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास की शुरुआत होती है। चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्यों जैसे शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन और सगाई आदि पर रोक लग जाती है। शास्त्रों में चार महीने में भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। एकादशी के दिन तुलसी पूजन और उससे जुड़े कुछ उपायों को करना भी लाभकारी माना जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से मां लक्ष्...