नई दिल्ली, जून 15 -- अधिकमास आज से खत्म हो जाएगा। अब किस दिन से देवता सो जाएंगे और विवाह आदि के मुहूर्त भी खत्म हो जाएंगे। अब आषाढ़ शुक्षपक्ष की एकादशी आएगी। इसका नाम देवशयनी एकादशी है, इस दिन क्या होता है और इससे क्या असर होता है। क्यों यह बहुत खास है, इसको लेकर हम यहां जानेंगे। देवशयनी एकादशी का दिन बहुत खास है। इस दिन देव सो जाते हैं और आगे के चार महीने में कोई भी शुभ कार्य नहीं किएजाते हैं। आइए जानें इस एकादशी के बारे में-कब है देवशयनी एकादशी और इसका महत्व पद्मपुराण में कहा गया है कि देवशयनी एकाशी इस साल महान पुण्यमयी, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाली, सब पापोंको हरनेवाली तथा उत्तम ब्रत है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष में देवशयनी एकादशीके दिन जिन्होंने कमल-पुष्प से कमललोचन भगवान्‌ विष्णु का पूजन और एकादशी का उत्तम ब्रत किया है, उन्होंने तीनों लो...