सराईकेला, जून 16 -- खरसावां,संवाददाता। प्रखंड के हर हर महादेव मंदिर, देवली में बीते 13 जून से आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक भोक्ता परब सोमवार को छऊ नृत्य के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में तीन दिनों तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेले के दूसरे दिन, 14 जून की रात को गइरा घट लाने के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य पुजारी मुर्धनी नायक की अगुवाई में सभी उपासकों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। जिसके बाद घट को महादेव मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं, सोमवार सुबह काली घट लाया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर बकरे की बलि भी चढ़ाई। यह भी पढ़ें- देवली के हर हर महादेव मंदिर में भोक्ता परब संपन्न, महिला कलाकारों ने छऊ नृत्य से मोहा ...