पिथौरागढ़, मई 4 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़। देवलथल स्थित ओपन जिम में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। सोमवार को स्थानीय निवासी और पीएलवी सुरेंद्र बसेड़ा ने बताया कि लोहाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सामंत के प्रयासों से देवलथल में यह ओपन जिम स्थापित किया गया था।यहां स्थानीय युवा बैडमिंटन खेलने के साथ-साथ अन्य शारीरिक व्यायाम भी करते हैं।बताया गया कि कुछ अज्ञात तत्वों ने जिम से वेटलिफ्टिंग रॉड चुरा ली है। इससे पहले भी उपकरणों के नट-बोल्ट खोलने की कोशिश की गई थी। बसेड़ा का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति के साथ इस तरह की तोड़फोड़ या चोरी करना न केवल कानूनी, बल्कि नैतिक रूप से भी अपराध है यह भी पढ़ें- देवलथल ओपन जिम से चोरी, लोगों में रोष यह भी पढ़ें- पाइप लाइन तोड़ने से उडमा के ग्रामीणों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...