आदित्यपुर, फरवरी 3 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड में देवलटांड-रड़गांव सड़क निर्माण कार्य का करीब दो वर्ष पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। सड़क स्थित नाले पर पुल के अभाव में ग्रामीणों को जान को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाता है। स्कूली बच्चें, बुजुर्ग, मरीज एवं दोपहिया वाहन चालक ज्यादा परेशान होते हैं। स्थानीय युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सीमेंट के बेकार पड़े बिजली पोल का उपयोग कर श्रमदान से नाला पर एक अस्थायी रास्ता तैयार किया। इसके बाद लोगों को सड़क मार्ग पर आवाजाही में थोड़ी राहत मिली। देवलटांड-रड़गांव सड़क के निर्माण नहीं होने से देवलटांड़, चिपड़ी, जिलिंगआदर के ग्र...