हमीरपुर, जून 29 -- बिवांर, संवाददाता। देवर के साथ छोटी बहन की शादी से इंकार करने पर मायका पक्ष ने जेवरात व बच्चों को छीनकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति व सास के साथ आई महिला ने मायका पक्ष के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के महेरा गांव की रानी बानो पत्नी नसीरुद्दीन ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मायका थाना मौदहा के कम्हरिया गांव में है। मोहर्रम में वह मायके गई थी। मायका पक्ष से छोटी बहन की शादी देवर के साथ किए जाने का दबाव बनाया। उसके ससुरालीजन देवर की शादी छोटी बहन के साथ करने को तैयार नहीं है। जिस पर उसने शादी किए जाने से इंकार कर दिया। जिससे आग बबूला मायका पक्ष ने उसके जेवरात, पुत्री, चार माह के पुत्र को छीनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। फोन से जानकारी देने पर सास जाकर बिना बच्चों, जेवरात के महिला को ससुराल ले आई। पति...