बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसोली में एक युवक की खुदकुशी का मामला पुलिस की जांच में हत्या का निकला। मृतक की पत्नी और भाई ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था और घटना को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के बीच अवैध संबंध थे और वे संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी देवर उमेश और भाभी काजल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गौरतलब है कि दो दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद बुधवार को कोतवाली देहात में पीड़ित पक्ष की ओर से ​गांव खेतलपुर भांसोली निवासी किशनपा...