रुडकी, जुलाई 15 -- ​मंगलौर, संवाददाता। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना तथा इस मामले में धमकी देने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​मंगलौर निवासी विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 25 दिसंबर 2015 को नाहिद के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह में उसके पिता ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतुष्ट थे। पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और मायके से लगातार दो लाख रुपये नकद लाने की मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...