बरेली, सितम्बर 30 -- फरीदपुर। पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही महिला ने अपने देवर पर आए दिन गलत हरकत करने, हाथ पकड़ने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे तीन बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक फरीदपुर को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। 23 मई 2025 को बिजली का करंट लगने से पति की मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुर ने उसका स्त्रीधन अपने पास रख लिया और उसे परेशान करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसका 36 वर्षीय देवर आए दिन उसके साथ गलत हरकत करता है और कई बार हाथ पकड़ चुका है। वह जबरन शारीरिक संबंध...