मेरठ, मार्च 19 -- बहसूमा क्षेत्र के गांव रामराज के मोहल्ले के महिला ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और कमरे में खींचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। नगर निवासी महिला ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार देर रात उसका देवर और उसका बेटा घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की और जब उसने विरोध किया तो उसे कमरे में खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...