देवर पर अश्लील हरकत का आरोप, मारपीट भी की
गोरखपुर, जून 25 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 15 जून को वह घर में आराम कर रही थी, तभी देवर कमरे में पहुंचकर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई भी पहुंच गया और दोनों ने मिलकर महिला की पिटाई की। घटना में महिला घायल हो गई। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.