धनबाद, मार्च 1 -- नगर निकाय चुनाव में वार्ड बदलकर चुनाव लड़ने की बाध्यता खत्म होने के बाद धनबाद के वार्ड नंबर 39 से जीतकर इस नियम का लाभ लेने वाले पहले पार्षद बने। वार्ड नंबर 50 से लगातार दो बार पार्षद बनने वाले चंदन महतो का वार्ड इस बार महिला आरक्षित हो गया था। चंदन ने वार्ड बदलकर 39 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नए अरक्षण रोस्टर में वार्ड नंबर 50 इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गया। महिला आरक्षित होने के कारण चंदन महतो ने अपनी भाभी रीना महतो को प्रत्याशी बनाया। चंदन को वार्ड नंबर 39 के लोगों ने अपने वार्ड से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर चंदन वार्ड नंबर 50 से उम्मीदवार बने। चुनाव में वार्ड संख्या 39 से 3367 वोट प्राप्त कर चंदन कुमार विजयी बने। दूसरे स्थान पर रहन...