औरैया, मार्च 10 -- अयाना। थाना क्षेत्र के कटघरा जुन्नारदार निवासी लंकेश देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह मार्च की शाम सात बजे के करीब देवर ​शिवकुमार ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर देवर ने उसके साथ मारपीट कर चूल्हा तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...