उन्नाव, फरवरी 28 -- सुमेरपुर संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा बिहार निवासी युवक ने घरेलू विवाद को लेकर भाभी की लाठी से पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रायबरेली जनपद के थाना खीरो क्षेत्र के निवासी बालकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी दीपिका चौधरी की शादी कस्बा बिहार निवासी सोनू निर्मल के साथ की थी। दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। लेकिन बेटी अपने ससुराल में ही रह रही है। शनिवार सुबह कुछ आपसी विवाद के बाद उसके देवर मोनू पुत्र लल्लू ने लाठी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घायल महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...