कानपुर, मई 25 -- कल्याणपुर। पनकी के बहेड़ा रतनपुर गांव निवासी सीता देवी ने बताया कि शनिवार शाम उनका देवर अशुतोष सास व ससुर की पुलिस में शिकायत करने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर बचाया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...