भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में देवर ने अपनी भाभी को पुरानी रंजिश में जमकर पीट दिया। निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव निवासी श्यामलाल यादव की पत्नी उर्मिला देवी ने तहरीर में कहा कि देवर लालचंद ने 13 अप्रैल को विवाद कर लिया। बुरी तरह से मारने-पीटने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, अक्सर हरिश्चंद्र एवं लल्लन यादव भी प्रताड़ित करने संग गालियां देते रहते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...