मुजफ्फरपुर, मई 20 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी से छेड़खानी की। मामले को लेकर पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर में काम कर रही थी। इसी बीच नशे में आए देवर ने छेड़खानी की। हल्ला करने पर लोगों को जुटते देख भाग गया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...