मुरादाबाद, जनवरी 22 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर मारपीट, प्रताड़ना, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में कटघर के पीतलबस्ती चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 जून 2023 को मझोला थाना के कांशीरामनगर चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार 27 नवंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे जब वह कमरे में अकेली थी तो देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, देवर, सास, ससुर, ननद समेत दह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...