फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- कांचनगरी की युवती की शादी फतेहपुर में की गई। शादी के बाद दो बच्चे पैदा हुए और परिवार को जोड़ने के लिए विवाहिता ने काफी प्रयास किए लेकिन अतिरिक्त दहेज के लिए बाइक और दो लाख रुपये की मांग ने उसका जीना मुहाल कर दिया। मायके में ही मारपीट कर विवाहिता को तीन तलाक बोलकर भाग गया। कहा कि बिना दहेज वापस आई तो जान से मार देंगे। रामगढ़ थाने में आरोपी पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।मामला थाना रामगढ़ के मोहल्ला कश्मीरीगेट का है। यहां की युवती की शादी मई 2015 में मोहिउद्दीन सिद्दीकी पुत्र मंसूर अहमद निवासी रायपुर मुवारी जिला फतेहपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसको अतिरिक्त दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपये लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसके 6 साल और चार साल के दो बच्चे भ...