संवाददाता, मार्च 30 -- यूपी के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में एक महिला ने अपने प्रेमी (तहेरे देवर) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी रात भर पति की लाश के बगल वाली चारपाई पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सोती रही। अगली सुबह पेशे से राजमिस्त्री का शव अपने ही घर के बरामदे में हाथ-पैर बंधी हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। बयानों में उलझी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 28 साल का महराज दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब 6 वर्ष साल पहले थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का के रहने वाली रूही से हुई थी। इनके दो ...